India News (इंडिया न्यूज)UP News: SP विधानमंडल दल की बैठक आज गुरुवार (19 दिसंबर) को SP के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में हुई। SP के अध्यक्ष और पूर्व CM अखिलेश यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा सदन में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की हम सब निंदा करते हैं। अखिलेश यादव ने बताया कि जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है, वो ‘देश’ क्या चलाएंगे। वह सिर्फ बाबा साहेब का ही नहीं, उनके दिये संविधान का अपमान है। ये BJP की नकारात्मक मानसिकता का एक और चरम बिंदु है।
संविधान ढाल बनकर खड़ा है
आपको बता दें कि इस दौरान SP मुखिया अखिलेश यादव बताया कि देश ने आज जान लिया है कि भाजपाइयों के मन में बाबासाहेब को लेकर कितनी कटुता भरी है। BJP बाबा साहेब के बनाये संविधान को अपना सबसे बड़ा विरोधी मानते हैं।
लोकतंत्र विरोधी है
लोकतंत्र विरोधी
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस बैठक में कहा गया कि BJP जातिवादी है, उसने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान में दी गई आरक्षण व्यवस्था से भी खिलवाड़ किया है। PDA को हर तरह से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। PDA के भगवान बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर हैं, इन विधायकों की राय थी कि एक देश, 1चुनाव का विचार तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी है।