India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मई जून आने से पहले ही पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी पड़नेलगी है। इस समय प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दफ्तर आने जाने वाले लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिन हो या रात, किसी भी समय गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हालात ये हैं कि राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीँ वाराणसी में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लखनऊ में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों का हाल भी कुछ ऐसा ही है।
- कुछ दिनों बाद मिलेगी राहत
- जानिए कैसा रहेगा मौसम
कुछ दिनों बाद मिलेगी राहत
कुछ दिन पहले प्रदेश मेंहल्की बूंदाबांदी होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत थी। लेकिन अब लोगों को तपिश का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो 26 अप्रैल तक गर्मी इसी तरह जारी रहेगी। उसके बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से राहत मिल सकती है।
जानिए कैसा रहेगा मौसम
23 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना के साथ ही रातें भी गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और इसके आसपास के इलाकों में रातें गर्म रहने की संभावना है।