India News (इंडिया न्यूज),UP Goverment Jobs: CM योगी ने प्रदेश के युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है। ये खबर जानकर आपके पैर जमीन पर नहीं रहेंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार भूमि संबंधी मामलों में जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग में रिक्त पदों को जल्द ही भरने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि इस दौरान नायब तहसीलदार, लेखपाल और राजस्व लिपिक के कुल 9640 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों में सबसे ज्यादा संख्या लेखपालों की है। आइए जान लेते हैं कि किस पद पर कटनी सीटें होंगी ?

  • जानिए कब होगी भर्ती
  • जानिए किन पदों पर निकली नौकरियां

एक मौलाना ऐसा भी! पाक में पल रहे आतंकियों को बताया क्या है देशभक्ति, अल्लाह का नाम लेकर खून खराबा करने वालों की उधेड़ दी धज्जियां

जानिए कब होगी भर्ती

मुख्यमंत्री योगी के आदेश के मुताबिक राजस्व परिषद ने इन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में समीक्षा बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि राजस्व विभाग में रिक्त पदों को अभियान चलाकर जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि जमीन से जुड़े मामलों में तेजी लाई जा सके। इसके बाद अब भर्ती के प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेज दिए गए हैं।

जानिए किन पदों पर निकली नौकरियां

योगी सरकार की योजना के मुताबिक, लेखपाल के सबसे ज्यादा 7531 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी में लेखपाल के 30837 पद हैं। ये पद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के जरिए भरे जाएंगे। लेखपाल के कुल 30,837 पदों में ये रिक्तियां सालों से लंबित थीं। नायब तहसीलदार के कुल पदों की संख्या 1234 है। इनमें से नायब तहसीलदार के 353 पद खाली हैं। इनकी भर्ती का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेजा गया है। राजस्व लिपिक के 10406 ​​पद हैं, जिनमें से 4694 खाली हैं। इनमें से 2938 पद पदोन्नति और 1756 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। पदोन्नत पदों को भरने के लिए राजस्व परिषद स्तर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। राजस्व परिषद ने भर्ती का प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेजकर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया है।

पाकिस्तान का साथ देने पर चीन ने तोड़ी चुप्पी और खोल कर रख दी सारी सच्चाई