India News (इंडिया न्यूज),Akhilesh yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जो लोग शांति व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं, उनका मकसद विकास नहीं हो सकता। भाजपा की सोच विकास विरोधी है। भाजपा समाज को आपस में लड़ाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रदेश को दंगों और झगड़ों की आग में झोंक रही है।
चिराग पासवान का बड़ा बयान,’आरजेडी को बोलने का अधिकार नहीं…’,दिल्ली सरकार को बताया भ्रष्टाचारी
लोकतंत्र विरोधी काम कर रही है भाजपा
अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि देश और प्रदेश में 10 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में झूठ और लूट का बोलबाला है। जनता भाजपा के खिलाफ है। बढ़ते जनाक्रोश से घबराकर भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी काम कर रही है।
सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोग अराजक तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं। संविधान की शपथ लेने के बाद भी वे भेदभावपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं। अपनी कुर्सी बचाने के लिए वे उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धोखा दे रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। किसानों को खाद और बीज नहीं मिल रहे हैं।
भाजपा के षड्यंत्रों का करारा जवाब देगी जनता
सपा प्रमुख ने कहा कि गन्ना किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। धान खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। किसान, नौजवान, गरीब मध्यम वर्ग समस्याओं में उलझा हुआ है। समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार रोज नए-नए षडयंत्र और षड्यंत्र रच रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराकर उसकी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देगी।
अभिषेक साकुजा बिग क्रिकेट लीग के उद्घाटन सत्र में साउदर्न स्पार्टन्स के लिए खेलते आएंगे नजर