India News (इंडिया न्यूज),UP News: जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए बवाल की साजिश का शक दीपा सराय निवासी शारिक साठा पर है। पुलिस की SIT इस आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। शारिक साठ देश का बड़ा वाहन चोर है। वह इस समय फर्जी पासपार्ट के जरिए दुबई में जाकर बसा है। पुलिस को शक है कि शारिक दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता है। उसके दुबई से जाली नोट का काला कारोबार भी करने की जानकारी पुलिस को मिली है।

सबूत तलाश किए जा रहे हैं

आपको बता दें कि एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि शारिक साठा पर शक है कि उसने ही 24 नवंबर को बवाल की साजिश रची थी। उसके माध्यम से पाकिस्तानी और अमेरिकी कारतूस संभल तक पहुंचे, जो उसके गुर्गों ने बवाल में इस्तेमाल किए। जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। SP ने कहा कि शारिक बड़ा वाहन चोर भी है। दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में 50 से अधिक वाहन चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। बताया कि वह जेल से छूटने के बाद फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दिल्ली से दुबई भाग गया था। उसके बाद से ही वह जाली नोट भेजता है। SP ने कहा कि पूरा शक है कि वह इस बवाल में साजिश रचने वाले आरोपियों में शामिल है। उसके खिलाफ सबूत तलाश किए जा रहे हैं।

तालिबान ने पाकिस्तान में हवा में से मचाई तबाही, कई ठिकाने को किया जमींदोज…मंजर देख कांप गए लोग