इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ मकान मालिक से लूडो के खेल में एक महिला ने खुद को दांव पर लगाया और हार गई। लूडो में खुद को हरने के बाद पत्नी ने राजस्थान के जयपुर में मजदूरी करने वाले अपने पति को संदेश भेजा कि वह अब उसका चक्कर छोड़ दे। आकर लिखा-पढ़ी कर ले। जिसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

जुए को खुद को लगाया दांव पर

मिली जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक ने इस व्यक्ति की पत्नी और दो बच्चों को अपने पास रख रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लूडो में हारने वाली महिला मूल रूप से अमेठी की रहने वाली ही ,प्रतापगढ़ के बेल्हा क्षेत्र में किराए के एक मकान में रहती है। महिला का पति पिछले 6 माह से जयपुर में मजदूरी कर रहा है। उसके भेजे पैसे से महिला मकान का भाड़ा और घर का अन्य खर्च चलाती थी। इस बीच उसे मकान मालिक के साथ लूडो खेलने की लत लग गई। यही लत आगे चल कर जुए में बदल गई। महिला लूडो के माध्यम से हार-जीत के लिए कभी पैसे तो कभी अन्य सामान दाँव पर लगाने लगी थी।

पति से बोला मेरा पीछा छोड़ो

मिली जानकारी के मुताबिक, जुए की लत में महिला धीरे-धीरे एक-एक सामान हारती रही। वो अपने सारे पैसे भी हार चुकी थी। एक दिन महिला ने मकान मालिक के आगे खुद को ही दांव पर लगा दिया। वो बाजी भी मकान मालिक ने जीत ली। इसके बाद महिला को उसकी बेटी सहित मकान मालिक ने अपने पास रख लिया। महिला के 2 बच्चे हैं जो मकान मालिक के ही पास हैं। कहा जा रहा है कि महिला के पति ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश भी की लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं है।

पति ने पुलिस से लगाई गुहार

जानकारी दें, जुए में खुद को हार जाने के बाद महिला अपने मालिक के साथ ख़ुशी -ख़ुशी रहने को तैयार है। वहीँ महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि पत्नी ने ही उसको फोन कर पर खुद के लूडो में हार जाने की जानकारी दी थी। अपनी शिकायत में पीड़ित पति ने लिखा है कि फोन पर उससे पत्नी ने प्रतापगढ़ आकर लिखा-पढ़ी करने के लिए कहा। साथ ही उसे धमकी देते हुए कहा है कि अगर हमारे चक्कर में पड़ोगे तो काट कर फेंक दिए जाओगे।