India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today: यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच 8 अप्रैल से प्रदेश में बारिश शुरू होने के संभावना जताई जा रही है। लेकिन कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। इस समय कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ उत्तर प्रदेश का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। वहीँ अब प्रदेश के लोगों को गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है।
- जानिए कब होगी बारिश
- जानिए कैसा रहेगा तापमान
जानिए कब होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 9 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीँ इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ स्थानों पर लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीँ बुधवार को गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद जिले में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी लू चलने की आशंका जताई जा रही है।
जानिए कैसा रहेगा तापमान
इसके अलावा देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थ नगर और इसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले 3 दिनों तक धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।