India News (इंडिया न्यूज),UP Weather News Today: यूपी में लगातार गर्मी का पारा हाई होता जा रहा है। वहीँ प्रदेश में चिलचिलाती हुई धुप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की वजह से पारा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। वहीँ प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत ही तेज धूप और गर्म लू से होगी। अप्रैल का महीना आते ही यूपी में जून-जुलाई जैसी गर्मी देखकने को मिल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, लखनऊ में 16.4℃ न्यूनतम और 36.7℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीँ प्रदेश के अन्य जिलों का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

  • जानिए अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम
  • जानिए कैसा रहेगा तापमान

घर के सामने इस चीज का होना तो दूर साया भी पड़ना माना जाता है बेहद अशुभ, इज्जत बलीद कर देती है इसकी छाया तक

जानिए अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अप्रैल यानी आज प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। जिसके कारण प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना है। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल को भी यूपी वालों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की तरफ से भी तेज हवा और बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगर बात करें 3 अप्रैल की तो इस दिन भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिसके कारन मेरठ से लेकर नोएडा और बस्ती से संभल तक मौसम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

जहर नहीं, अमृत है ये पौधा! जानिए इसके 9 जबरदस्त फायदे, जो कर सकते हैं बड़े-बड़े रोगों का सफाया!

जानिए कैसा रहेगा तापमान

जानकारी के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा मासिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां अप्रैल में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है, उत्तर और पूर्वी प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अप्रैल से जून तक गर्म मौसम के दौरान सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है।

अमेरिका और इस नाटो देश के बीच होगी 2 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील, खबर सुन रूस की टेंशन बढ़ी