India News (इंडिया न्यूज़) UP News: राजधानी लखनऊ में डीजे पर डांस को लेकर दुल्हन के परिजनों और बारातियों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बाराती वापस लौट गए। मारपीट में दुल्हन पक्ष के कुछ लोग घायल हो गए। लड़की पक्ष ने दूल्हे के बहनोई, उसके भाई और दो लड़कियों के खिलाफ निगोहां थाने में केस दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला

मामला निगोहां थाना क्षेत्र के भद्दी खेड़ा गांव का है। लड़की की शादी रायबरेली के बछरावां इचौली गांव के युवक से तय हुई थी। सोमवार शाम को बारात आनी थी। लड़की के परिजनों ने सारी तैयारियां कर ली थीं। गांव के बाहर रिसेप्शन के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दूल्हे के बहनोई और बारातियों में विवाद हो गया। दुल्हन के भाई ने किसी तरह मामला शांत कराया। कुछ देर बाद जब बारात गांव के अंदर पहुंची तो फिर विवाद हो गया।

परिजनों और बारातियों में मारपीट से भगदड़

दुल्हन के परिजनों और बारातियों में मारपीट से भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दुल्हन की बहन समेत कुछ लोग घायल हो गए। गांव के बुजुर्गों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने मामला शांत कराया। आखिरकार बारात वापस लौट गई। लड़की के भाई ने दूल्हे के बहनोई इरशाद और उसके भाई इरफान और दोनों लड़कियों के खिलाफ निगोहां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Imran Khan अंदर और बाहर बुशरा बीबी ने फूंक दिया आधा पाकिस्तान, सदमा खा गए Shehbaz के ‘सिंघम’, अब होगा असली खेला!