India News(इंडिया न्यूज),UP News: आगरा के टेढ़ी बगिया (ट्रांस यमुना) में भांजे के साथ पत्नी के चले जाने पर नाराज युवक ने रविवार रात बहन गीता देवी (45) की हत्या कर दी। बता दें किआरोप है कि घर में हाथ-पैर बांधने के बाद चाकू से गला रेत डाला। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बंदकर प्लाॅट में फेंक दिया। सोमवार सुबह पता चलने पर पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार किया। वह बेटे के साथ दिल्ली भाग गया था। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि हत्या के पीछे मृतका के पुत्र के अपनी मामी से अवैध संबंध हैं।

बेटी खुशी की शादी हो चुकी

आपको बता दें कि माता वाली गली, टेढ़ी बगिया निवासी प्रताप सिंह मजदूरी करते हैं। उनके 2  बेटे कुलदीप और भूरा हैं। बेटी खुशी की शादी हो चुकी हैं। प्रताप सिंह ने कहा कि पत्नी गीता देवी का भाई रवि, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ 10 महीने पहले पड़ोस के एक मकान में किराये पर रहने आया था। रवि भी मजदूरी करता है।

बेटे को भी साथ नहीं रखना चाहता था

घर वालो ने पुलिस को बताया कि भूरा के अपनी मामी से प्रेम संबंध हो गए। 16 फरवरी को भूरा मामी के साथ चला गया। तलाश में वे बल्लभगढ़ (हरियाणा) में मिले। 24 फरवरी को भूरा को ले आए, तब रवि की पत्नी ने आने से मना कर दिया। 2  दिन बाद परिवार के लोग उसे भी समझाकर ले आए। मामला थाने तक पहुंचा। 28 फरवरी को पति और बच्चे को छोड़ भूरा के साथ वह दोबारा चली गई। यह बात रवि को खराब लगी। वह बेटे को भी साथ नहीं रखना चाहता था। उसने रविवार को गीता देवी को अपने पास बुलाया।