India News (इंडिया न्यूज), UP NEWS: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को डीएनडी टोल टैक्स को फ्री रखने का बड़ा फैसला लिया है और इसे फ्री रखने के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने डीएनडी पर टोल टैक्स को लेकर यह आदेश दिया। इसके तहत दिल्ली और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना लाखों यात्रियों और वाहनों को राहत देते हुए इसे पहले की तरह फ्री रखने का फैसला किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि एनटीबीसीएल को बिना पब्लिक टेंडर जारी किए इसके टोल का ठेका दे दिया गया। यह पूरी तरह से मनमाना और गैरकानूनी फैसला था।
टोल वसूली उचित नहीं- SC
शीर्ष अदालत ने कहा कि नोएडा और टोल कंपनी एनटीबीसीएल के बीच टोल वसूली के लिए हुआ समझौते को उचित नहीं ठहराया जा सकता। यह समझौता इस तरह से किया गया था कि टोल कंपनी को अनिश्चित काल तक टोल वसूली की छूट मिल सके। इस समझौते के कारण आम लोगों से कई सौ करोड़ रुपये गलत तरीके से वसूले गए।
CG News: मेनका डोबरा में 220 जोड़ों ने रचाई शादी, नक्सल पीड़ित कन्या ने सीआरपीएफ जवान संग लिए फेरे
DND भारत का पहला 8 लेन वाला फ्लाईओवर
दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे यानी डीएनडी फ्लाईवे भारत का पहला आठ लेन वाला फ्लाईओवर है। यह फ्लाईओवर 7.5 किलोमीटर लंबा है और दिल्ली एनसीआर के बीच आवागमन का सबसे बड़ा जरिया है। इसमें 1.5 किलोमीटर लंबा मयूर विहार लिंक भी शामिल है। नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (एनटीबीसीएल) और आईएलएंडएफएस ने बिल्ड ऑपरेट एंड मेंटेन के मॉडल पर इसका संचालन शुरू किया।
मौत के बाद क्या होता है? दुनिया के सबसे हाई IQ वाले शख्स ने लगा लिया पता, जानें कैसे शुरू होती है रूहों की दूसरी जिंदगी
जापान की कंपनी ने किया था DND निर्माण
जापानी कंपनी मित्सुई ने 2001 में इसका निर्माण किया था। यमुना नदी पर बना यह पुल 6 किलोमीटर लंबा था। इस पुल का उद्घाटन 24 जनवरी को हुआ था और उद्घाटन में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित शामिल हुए थे।