India News (इंडिया न्यूज़) UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अजगरों से भरी सुरंगें मिली हैं। ये अक्सर हर एक-दो दिन में निकल आते हैं। जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया है। ये विशालकाय अजगर कई जानवरों का शिकार कर चुके हैं। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और वन विभाग की टीम इन्हें पकड़ने में जुटी हुई है। कई मोहल्लों में अफरा-तफरी का माहौल है।

तीसरी बार अजगर दिखने से लोग परेशान..

गुरुवार को जागृति विहार सेक्टर-2 में एक सुरंग में 7-8 फीट लंबा अजगर घुस आया। इससे पहले 12 फीट और 30 फीट लंबे अजगर भी देखे जा चुके हैं। हालांकि, वन विभाग की टीम ने पहले अजगर को पकड़ लिया था, लेकिन 30 फीट लंबे अजगर को पकड़ने में नाकाम रही थी। अब तीसरी बार अजगर दिखने से लोग परेशान हैं।

बिजलीघर के आसपास कई जानवर..

वन विभाग की उदासीनता से स्थानीय निवासी नाराज हैं। इलाके में लगातार अजगर देखे जाने के बावजूद अभी तक कोई बड़ा अभियान नहीं चलाया गया है। छात्र नेता विनीत चपराना ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।इलाके में बिजलीघर के आसपास कई जानवर घूमते रहते हैं। स्थानीय लोगों को डर है कि ये अजगर पालतू जानवरों को भी अपना निशाना बना सकते हैं।

गली में घूम रहे युवक को टोकना पड़ गया महंगा…मामूली विवाद में हो गई खूनी जंग, मचा हड़कंप