India News UP(इंडिया न्यूज),Unnao News: उन्नाव मे आज नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कक्षा 10 की छात्रा राहेमीन को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। उन्नाव जिलाधिकारी गौरांग राठी की मौजूदगी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कि होनहार छात्रा राहेमीन ने जनता दर्शन भी किया और जनता की समस्याओं को सुन कर उसका निस्तारण का दिया आश्वासन।

कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया निरीक्षण

इसके बाद DM उन्नाव के साथ एक दिन की DM ने पूरे कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी की कुर्सी संभालकर छात्रा बहुत ख़ुश हुई। वही मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अन्य छात्रों को संवैधानिक व प्रसासनिक पदो के लिए प्रेरित करना है।

मिशन शक्ति 5.0 के विशेष अभियान

उन्नाव में मिशन शक्ति 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत आज महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाली गतिविधियों के तहत 5 अक्टूबर को आयोजित कला एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उन्नाव की कक्षा 12 की छात्रा राहेमीन को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी तथा बालिका खुशबू चौरसिया को एक दिन का सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनाया गया तथा बालिकाओं को उक्त पदों के संगत दायित्वों की जानकारी प्रदान की गई। जिससे देश-विदेश के बालिकाओं में संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी।

Ritesh Pandey in Politics: ‘जा ये चंदा’ गाने वाले रितेश पांडे की राजनीति में एंट्री, जानें कहां से आजमाएंगे दांव