India News (इंडिया न्यूज), UP News:   इस समय प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान के साथ-साथ गर्मी भी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

सोमवार को प्रयागराज, वाराणसी, हमीरपुर और कानपुर सबसे अधिक अधिकतम तापमान वाले शहर रहे। मौसम विभाग ने 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में कमी आएगी। लेकिन इसके बाद फरवरी के अंत तक फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है। यूपी का मौसम लगातार बदल रहा है। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड कम हो गई है और तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का एहसास बढ़ रहा है। फिलहाल उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 20 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके बाद तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रयागराज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह हमीरपुर में 31.2, वाराणसी में 30.5, कानपुर में 30.2, आगरा में 29.5 और झांसी में 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

वैलेंटाइन वीक में लड़का-लड़की ने लिए सात फेरे, फिर सुहागरात से पहले खुल गई दुल्हन की हकीकत, खौफ में आ गया पूरा खानदान