India News (इंडिया न्यूज़) UP News:  उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में रविवार शाम एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोशन लाल निषाद (40) और शिव प्रसाद निषाद (33) के रूप में हुई है। दोनों भटपुरा गांव के रहने वाले थे और शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे।

हादसे में 2की मौत

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार शाम करीब पांच बजे बलईपुर गांव के पास हुआ। महरुआ थाना क्षेत्र के इस इलाके में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रोशन लाल निषाद की बेटी की शादी 3 मार्च को होनी थी और वह अपने पड़ोसी शिव प्रसाद निषाद के साथ शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने गए थे। जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आगे की जांच..

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोशन लाल की बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली से आया कपल महाकुंभ में डुबकी लगाते ही बदला गया मन, जानें आगे जो हुआ…