India News (इंडिया न्यूज), UP News: बिजनौर की नगीना सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने सदन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय का मुद्दा उठाया है। चंद्रशेखर आजाद ने सदन में सरकार से पूछा कि “आंगनबाड़ी में बहुत सी बहनें काम करती हैं, यह अच्छा काम है। आंगनबाड़ी बहनों को कितना मानदेय मिलता है? अगर यह मानदेय सम्मानजनक है तो इसकी जानकारी दें। अगर मानदेय सम्मानजनक नहीं है तो उनके मानदेय में बढ़ोतरी की क्या रूपरेखा है।

महाकुंभ में आस्था का सैलाब: स्नानार्थियों की संख्या 40 करोड़ पार, राष्ट्रपति मुर्मू भी लगाएंगी पावन डुबकी

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक ही क्षेत्र की हैं, उनसे 6 घंटे काम करवाया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेहतर काम कर रही हैं। अलग-अलग राज्य सरकारें उनसे अलग-अलग तरीके से काम ले रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भारत सरकार के माध्यम से मानदेय दिया जाता है और समय-समय पर मानदेय में बढ़ोतरी भी होती है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलती हैं ये सुविधाएं

अन्नपूर्णा देवी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मानदेय के अलावा हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जीवन बीमा, आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य कवरेज योजना से जोड़ा है। राज्य सरकारों द्वारा कहीं 10 तो कहीं 15 हजार दिए जाते हैं। भारत सरकार ने साल 2018 में मानदेय में भी बढ़ोतरी की थी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तमाम तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं।

इन 5 उपायों से ठंडा हो जाएगा शनिदेव का गुस्सा, शांती से बीत जाएगी साढ़े साती!

जानें, क्या है आंगनबाड़ी

आपको बता दें कि आंगनबाड़ी एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य भारत में गर्भवती महिलाओं, शिशुओं, बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं प्रदान करना है। आंगनबाड़ी केंद्र गर्भवती महिलाओं और माताओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं। साथ ही छोटे बच्चों को शुरू की पढ़ाई लिखाई भी सिखाई जाती है।