UP Assembly Elections 2022

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ऐलान किसी से गठबंधन नहीं करेंगे

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

UP Assembly Elections 2022 प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी प्रमुख पार्टियां इन चुनाव के लिए अभी से गठजोड़ शुरू कर दिए हैं। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस जहां पहले ही अपनी रणनीति तय कर चुके हैं वहीं अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। मंगलवार को मायावती ने अपनी चुनावी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि बसपा विधानसभा चुनाव में किसी भी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन सीधा जनता से होगा और जनता अपनी सरकार बनाएगी।

UP Assembly Elections 2022 भाजपा पर साधा निशाना

इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता चुनाव को नजदीक आते हुए देखकर सरकारी योजनाओं का ताबड़तोड़ शिलान्यास व लोकार्पण कर रही है। ये योजनाएं अभी आधी-अधूरी ही हैं। जनता इनके झांसे में नहीं आएगी।

UP Assembly Elections 2022 कांग्रेस और सपा को भी निशाने पर लिया

इस अवसर पर बसपा सुप्रीमों ने कांग्रेस व सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भी भाजपा की राह पर है इसलिए लगातार लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है। अगर उन्होंने सत्ता में रहते हुए 50 फीसदी भी अपने वादे पूरे किए होते तो आज केंद्र की सत्ता से बाहर न होते। मायावती ने कहा कि जनता सपा के चुनावी वादों पर यकीन नहीं करेगी और उन्हें वोट नहीं देगी।

Also Read : Cruise Drug Case : आर्यन खान से किसी भी समय हो सकती है पूछताछ

Connect With Us : Twitter Facebook