इंडिया न्यूज़ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Result) के बोर्ड परिणाम आज जारी किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड के परिणाम आज दोपहर 1:30 बजे ऑनलाईन माध्यम से परिणाम जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा निर्धारित समय के बाद छात्र बोर्ड के पोर्टल पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। मालूम हो, इसको लेकर कल बोर्ड ने प्रेस नोट जारी किया था। बता दें, लंबे समय से छात्रों को बोर्ड के परिणामों की प्रतीक्षा थी। हालाँकि, अब वो घड़ी आ गई है जब बोर्ड परिणाम जारी किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल कुल 54 लाख छात्रों नें परीक्षा दी थी। इनके परीक्षा परिणाम आज घोषित किए जाएंगे।
ऑनलाईन जारी होंगे परिणाम
बता दें, यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम ऑनलाईन माध्यम से जारी किए जाएंगे। इस साल परीक्षा में 54 लाख के लगभग छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं बोर्ड के परिणाम का इंतजार छात्र कर रहे थे। आज उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच में आयोजित की गई थीं। वहीं बोर्ड ने कॉपियों के मुल्यांकन के लिए तय समय सीमा रखी थी। कॉपियों का मुल्यांकन नियत समय से पहले कर लिया गया। वहीं अब परिणाम जारी करने की तैयारी है।
ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम
बता दें, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम आसानी छात्र देख पाएंगे। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले वेबसाईट पर जाना होगा। वहां दिए गए जरुरी विकल्पों को भर कर वो आसानी से अपने परिणाम देख पाएंगे। हालांकि मैसेज कर के भी रिजल्ट देखे जा सकेंगे।