India News (इंडिया न्यूज), UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया है। इसके लिए प्रदेश में 261 मूल्यांकन केंद्रों का निर्माण किया गया है। करीब 1.48 लाख शिक्षकों इस कार्य में लगाया जाएगा। 15 कार्य दिवसों में करीब 2.97 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
पालतू कुत्ता बना खूंखार भेड़िया… बेबस होकर देखता रहा परिवार, महिला को नोच-नोचकर उतारा मौत के घाट
ये हैं सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बता दें कि बोर्ड मुख्यालय में कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जहां से सभी मूल्यांकन केंद्रों और स्ट्रांग रूम की लाइव निगरानी की जा रही है। करीब 40 कर्मचारियों को 24 घंटे की ड्यूटी पर लगाया गया है, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में कोई व्यवधान न हो। इसी के साथ, सभी मूल्यांकन केंद्रों पर CCTV और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मूल्यांकन केंद्र में कोई बाहरी व्यक्ति मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी।
कब आएंगे रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच सभी कॉपियों का मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा। अगर सारा काम समय से पूरा हो जाता है तो अप्रैल के आखरी हफ्ते में रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।