India News (इंडिया न्यूज़),UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को यूपी का बजट पेश किया। ये आठ लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है। इस पर जहां योगी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर पलटवार किया है। सपा अध्यक्ष ने इस बजट को पूरी तरह खोखला बजट बताया और कहा कि इसमें किसानों और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है। इस बजट ने व्यापारियों और बेरोजगारों की चिंता बढ़ा दी है।
महिलाओं के माथे पर चिंता की लकीरें..
अखिलेश यादव ने बजट पर निशाना साधा
इससे पहले गुरुवार को भी सपा अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बजट को खोखला बताया था। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का दूसरा आखिरी बजट था। अब एक और बजट पेश होगा और फिर हमें नई सरकार चुनने का मौका मिलेगा। वे बिना विजन वाला बजट लेकर आए हैं। जिसमें सरकार का कोई रोडमैप तय नहीं किया गया है।