India News UP(इंडिया न्यूज), UP ByElection 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मुजफ्फरनगर पहुंचे। ओवैसी ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे पर पलटवार किया। उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री को खुली चुनौती भी दी।
तेजस्वी को टक्कर देने के लिए नीतीश कुमार अपने बेटे को करने वाले हैं लॉन्च? सकते में आ गई RJD, बिहार की राजनीति में युवा चेहरों का बढ़ रहा क्रेज
याकूब मंसूरी के सामने बोल पाएंगे सीएम योगी
ओवैसी ने कहा, ‘मैं यूपी के मुख्यमंत्री को चुनौती दे रहा हूं। झांसी में 10 बच्चे जल गए, जांच में दो जुड़वा बेटियां मर गईं। याकूब मंसूरी ने उन्हें जलने से बचाया था। मैं योगी को चुनौती देता हूं, क्या आप याकूब मंसूरी को बताएंगे कि क्या आप काटेंगे और बाँटेंगे। यह बात हर जगह फैलाई जा रही है। बांटने और काटने से क्या होगा। बांग्लादेश में क्या हुआ है।’
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ‘इंदिरा गांधी भी यही सोचती थीं। योगी और मोदी भी यही सोचते हैं कि सत्ता हमेशा उनके पास रहेगी। क्या कोई लाल टोपी पहनकर बुढ़ाना कांड में गया था? जब हमारे लोग जेल जाते हैं, तो हमें लगता है कि वे अपने ससुराल चले गए हैं। अखिलेश यादव, आपने शेर का सामना करने के लिए गलत समय चुना है। भाजपा मेरी वजह से सत्ता में नहीं आई है, वह उनकी वजह से सत्ता में आई है।
ट्रंप की जीत पर किया ये बड़ा दावा
उन्होंने कहा कि भारत में बैठकर आपने ट्रंप को जिताया, मुझे बताइए क्या मेरा चुनाव लड़ना जरूरी है। आप नहीं चाहते कि हजारों लोग सांसद और विधायक बनें। कुंदरकी के भाजपा प्रत्याशी आप क्या कह रहे हैं। शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ होता है। इस्लाम में सलाम है। यह बात मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के साथ आरएसएस के भागवत को जाकर बताएं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सभी 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभाएं और रोड शो किए। अब 20 नवंबर को सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।