India News UP (इंडिया न्यूज),UP Bypoll Election 2024: यूपी की नौ सीटों पर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में पेच फंसता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार सपा ने कांग्रेस को दो सीटें ऑफर की थी, जिसे पर कांग्रेस की तरफ से कड़ा रुख अपनाया गया है। कांग्रेस दो सीटों पर उपचुनाव लड़ने को तैयार नहीं। मीडिया से बातचित के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनकी पार्टी पांच से कम सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं।
यूपी में उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस
सपा ने नौ में से सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं, सपा ने खैर और गाजियाबाद सीट कांग्रेस के लिए छोडा था। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी में नाराजगी देखने को मिल रही है। दावा किया जा रहा है कि यदि कांग्रेस को दो से अधिक सीटें नहीं दी गई तो वो उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में सपा के समर्थन में प्रचार भी नहीं करेंगी।
उपचुनाव के लिए पांच सीटें मांग रही कांग्रेस
मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि पांच सीटें कम होने पर वह कोई समझौता नहीं करेंगे। हमने इस संबंध में आलाकमान को प्रस्ताव भेजा है। इसमें कहा गया है कि हम बीजेपी और उसके सहयोगियों द्वारा जीती गई सीटों की मांग करते हैं। जो स्थान पहले व्यक्तिगत उद्यमी के खाते में थे, वे मांग में नहीं थे। कांग्रेस पार्टी किसी भी दबाव में नहीं आएगी, उसे पार्टी बनाने के लिए पांच सीटों की जरूरत है, अन्यथा वह किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी, प्रचार या सहयोग नहीं करेगी।
UP Weather: यूपी वासियों सावधान! प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, चेतावनी जारी
यह गठबंधन धर्म के खिलाफ है- अजय राय
अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा किए बिना सात उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। यह गठबंधन धर्म के खिलाफ है। यूपी में कांग्रेस को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी गठबंधन सरकार के सिद्धांतों का पालन नहीं करती है। सपा के लिए अकेले बीजेपी से मुकाबला करना आसान नहीं होगा। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में भी भूमिका निभाई।