India News UP(इंडिया न्यूज),UP Bypolls 2024: यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी पार्टियां लगातार तैयारी में जुटी हुई है। उपचुनाव को लेकर लगातार राजनीति पारा भी हाई हो रहा है। इसी क्रम में मुस्लिमों वोट पाने के लिए सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली मंच से जनसभा का संबोधन किया। इस दौरान वो मच से मुस्लिमों को आरएसएस के नाम पर डराते हुए नजर आए है।

समाजवादी पार्टी के अलावा कोई रास्ता नहीं- जावेद अली

उनका कहना है कि आपके पास समाजवादी पार्टी के अलावा कोई और रास्ता नही है। रंग बिरंगे कपड़े पहन कर आपको बहकाने तो कोई आ सकता है लेकिन मंजिल तक आपको सपा ही पहुँचा सकती है। भाजपा कभी भी आपकी पार्टी नही हो सकती और आपको बता दू तो भाजपा का जो सबसे विद्वान व्यक्ति हुआ था, आरएसएस के गोलवलकर साहब जिन्हें कहा जाता है, उन्होंने अपनी किताब में लिख दिया था कि हिंदुस्तान के लिए सबसे नम्बर एक का खतरा जो है वो मुसलमान है।

आगरा में कुत्ते को ढूंढने के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपए! शहर में चारों ओर लगे पोस्टर

वो किताब उनके लिए ग्रन्थ- जावेद अली

मतलब ये उनकी किताब में लिखा हुआ है और उस किताब को आज तक बीजेपी ने रद्द नही किया है। उस किताब से अपने आप को अलग नही किया है। वो किताब उनके लिए ऐसा ग्रन्थ है। जैसे हिन्दुओ के लिए गीता या वेद होता है और मुसलमान के लिए कुरान होता है।

Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! सड़क पर खड़े ट्रक में जा घूसी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत