India News (इंडिया न्यूज), UP Cabinet Expansion: महाकुंभ 2025 के खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। महाकुंभ के समापन के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात होने वाली है। PM मोदी और CM योगी के बीच होने वाली इस मुलाकात के दौरान कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इनमें 3 मुद्दे प्रमुख होने वाले हैं। CM और PM की मुलाकात शनिवार यानी को होने वाली है।

CM Yogi ने सुनाई उस काली रात की कहानी, क्यों हुई महाकुंभ 2025 भगदड़ की आधिकारिक पुष्टि में देर? आज मिलेंगे सारे जवाब

खबरों की माने तो भारतीय जनता पार्टी की UP इकाई में संगठनात्मक फेरबदल, जिला अध्यक्षों का चयन और मंत्रिमंडल विस्तार शामिल हैं। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच महाकुंभ को लेकर भी चर्चा होने वाली है। इससे पहले सीएम योगी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुलाकात में संगठनात्मक बदलाव और महाकुंभ समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

योगी कैबिनेट में जगह बनाने के लिए नेता कर रहे ये काम

आपको बता दें UP की BJP इकाई में इस महीने बड़ा फेरबदल होने वाला हैं। कुछ लोगों को कैबिनेट से संगठन और कुछ को संगठन के काबीना में जगह दी जा सकती है। सबसे पहले जिलाध्यक्षों की सूची आनी है। इसके बाद यूपी इकाई को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिलना है, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा है।

स्कूल के आदेश से मचा हड़कंप! अगर खेली होली तो Exam होगा कैंसिल, स्कूल बंद करने की उठी मांग

इस बीच कई मंत्रियों ने अब भगवान की शरण ले ली हैं। नेताओं ने कैबिनेट में अपनी जगह बनाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं कुछ ने तो ज्योतिषियों को अपनी कुंडली भी दिखाना शुरू कर दिया है। वह अपने ग्रह नक्षत्र की स्थिति भी दिखवाने लगे हैं। योगी सरकार की कैबिनेट में शामिल होने की चाहत रखते हैं। कुछ नेता राज्य के बाहर भी धार्मिक अनुष्ठान करा रहे हैं।