India News (इंडिया न्यूज),UP Crime:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के  बाद अपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में युवक और किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  लड़की के साथ  हैवानियत कर  उसके सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पूरे मामले में  जांच पड़ताल की। आगे की कार्रवाई भी जारी  है।

यह है पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  असोथर थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की गायब थी।  आज सुबह लड़की का शव बिना कपड़ों में पड़ा मिला। वहीं, घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक युवक की गोली मारकर शाम हत्या की गई थी,  जिसे पुलिस जमीन विवाद में हत्या की बात बता रही है।  लेकिन लड़की के साथ पहले हैवानिय की गई उसके बाद उसे गोली मारी गई ऐसी चर्चाएं है। हालांकि पुलिस ने अभी तक ऐसा कुछ नहीं कहा है।

परिजनों ने लगाया ये आरोप

मृत लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि, उसकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है।  द उसकी नृशंस हत्या कर नग्न अवस्था मे छोड़कर  भाग गए। ऐसे में पिता ने इंसाफ की मांग की है।   हालांकि इस घटना के बाद मौके पर  पुलिस जांच पड़ताल में  जुटी हुई है।