सुहागरात पर दुल्हन संग मौसी ने कर डाला ये कैसा कांड, दूल्हा भी देख हो गया दंग; फिर आगे जो हुआ…
UP Crime News
India News (इंडिया न्यूज),UP Crime News: यूपी के कन्नौज जिले में दुल्हन ने शादी की रात ही बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के हनुमंतखेड़ा गांव में लाई गई दुल्हन शादी की पहली रात ही जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। आरोप है कि उसने पति समेत परिवार के छह लोगों के खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद विदाई कराने साथ आई चाची के साथ भाग गई।
दूल्हा पुलिस के पास पहुंचा
जानकारी होने पर दूल्हा पुलिस के पास पहुंच गया। सुबह पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। हनुमंतखेड़ा गांव निवासी गोविंद उर्फ नीलू की रविवार को हरदोई जिले के एक गांव की युवती से शादी होनी थी। सोमवार को दुल्हन को विदा कराकर घर लाया गया। गोविंद ने बताया कि दुल्हन के साथ उसकी विधवा चाची भी आई थी। उसने कहा था कि उसकी भी कहीं शादी हो जाए तो उसका घर भी बस जाएगा।
आरोप है कि सोमवार रात दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। इससे अंजू, मंजू, शिवानी, निशि, जयचंद, राम नंदिनी बेहोश हो गईं। सुबह जब उन्हें होश आया तो दुल्हन और उसकी मौसी गायब थीं। सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने लड़की की मौसी को गांव से दो किलोमीटर दूर नशे की हालत में पकड़ लिया। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो दुल्हन भी आ गई। इस पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दुल्हन और उसकी मौसी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।