India News (इंडिया न्यूज), UP Crime News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष द्वारा महिला हिंसा और उत्पीड़न के मुद्दे पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सरकार की उपलब्धियां प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति पहले से मजबूत हुई है और महिला सुरक्षा के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं।

CG News: कलेक्टोरेट के सामने आदिवासी समाज का हंगामा, आरक्षण व्यवस्था पर जताई नाराज़गी

दहेज मृत्यु के मामलों में आई गिरावट

सुरेश खन्ना ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से 30 नवंबर 2024 तक 1090 वीमेन पावर लाइन पर 4,18,504 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 लाख 9 हजार 912 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जिसका सफलता दर 97.95 प्रतिशत रही। इसके अलावा, दहेज मृत्यु के मामलों में भी गिरावट आई है। 2017 में 2524 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2024 में अब तक 1418 मामले सामने आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दुष्कर्म के मामलों में कार्रवाई तेज हुई है और पिछले कुछ वर्षों में अभियुक्तों को सजा दिलाने में सरकार ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल के लोगों की छूटेगी कंपकंपी, कल से शुरू होगी कोल्ड वेव, 20 दिसंबर से गिरेगा तापमान

यूपी सरकार सजा दिलाने में अव्वल

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि योगी सरकार ने पॉक्सो एक्ट के तहत 2017 से लेकर 2023 तक लगातार बढ़ते अभियुक्तों को सजा दिलवाई है। 2023 में 2841 सजा दिलवाने में सफलता मिली, और 2024 में 2440 लोग सजा पा चुके हैं। इसके अलावा, दुष्कर्म मामलों में यूपी का देशभर में 24वां स्थान है, और अन्य अपराधों में भी गिरावट देखी गई है। खन्ना ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यूपी में महिला अपराधों में गिरावट आई है, और सरकार इस दिशा में और प्रयास करेगी।