India News (इंडिया न्यूज), UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने और अपराध छुपाने के लिए दोनों ने ऐसा जाल बिछाया कि हत्यारों का पता लगाना नामुमकिन हो गया। हत्या के बाद उसके प्रेमी और उसके साथियों ने शव और बाइक को बोलेरो गाड़ी पर लादकर जंगल सिसवा रेगुलेटर में फेंकवा दिया।

हत्या का साढ़े पांच महीने बाद पर्दाफाश

लेकिन, इस मामले में भी कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है। शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। मामला कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया गांव का है। खबरों की माने तो SP के निर्देश पर स्वाट टीम और कुबेरस्थान पुलिस ने कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया गांव के युवक शिवम प्रताप सिंह की हत्या का साढ़े पांच महीने बाद पर्दाफाश किया है। पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने पहले दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया और पडरौना में किराए के मकान में रहने लगी और फिर पति की हत्या करा दी।

UP बोर्ड परीक्षा 2025 में बड़ा खुलासा, प्रिंसिपल के घर से ‘पेपर सॉल्वर गैंग’ का भंड़ाफोड़, 19 गिरफ्तार

19 सितंबर, 24 को मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई। कई महीनों की जांच के बाद भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि शिवम की पत्नी सीमा सिंह ने नूर आलम, नसीम आलम और शाह आलम की मदद से अपने पति की हत्या कर दी थी। शव को जंगल सिसवा रेगुलेटर में फेंक दिया था। सीमा सिंह की शादी 2019 में शिवम सिंह से हुई थी। शादी के बाद से सीमा का तीन साल से नूर आलम नाम के एक शख्स से नाजायज संबंध था।

बता दें कि शिवम को शराब पीने की लत थी, जिसका सीमा ने पूर फायदा उठाया। सीमा ने 2022 में पति शिवम और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। वह घर छोड़कर पडरौना में किराए के कमरे में रहने लगी। सीमा के घर से चले जाने के बाद शिवम ने अपनी कीमती जमीनें बेचनी शुरू कर दीं। सीमा भले ही अपने मृत पति शिवम से प्रेम नहीं करती थी, लेकिन वह अपने पति की संपत्ति की लालची थी। सीमा के प्रेमी नूर आलम ने संपत्ति के लालच में शिवम की हत्या की योजना भी बना ली और साजिश के तहत सीमा ने अपने पति शिवम को 3 जून, 2024 की रात करीब 11 बजे बेलवनिया (बड़ागांव) नहर पर मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही शिवम वहां पहुंचा, नूर आलम और उसके दोस्त नसीम व अन्य साथियों ने उसकी हत्या कर दी।

CM Yogi ने सुनाई उस काली रात की कहानी, क्यों हुई महाकुंभ 2025 भगदड़ की आधिकारिक पुष्टि में देर? आज मिलेंगे सारे जवाब

पति हत्या कर शव फेंका नहर में

आपको बता दें कि हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया, फिर शव-बाइक को नूर आलम के भाई शाह आलम के साथ बोलेरो में ले जाकर जंगल सिसवा रेगुलेटर के पूरब नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक की बाइक और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है, लेकिन शव बरामद नहीं कर सकी है। SP ने बताया कि इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उनकी मदद करने वाले दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।