India News (इंडिया न्यूज), UP Film City: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का दूसरा ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है। बोनी कपूर और सीईओ आशीष भूटानी को निर्माण कंपनी के लिए यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ से जमीन का कब्जा पत्र मिल गया है। इसको लेकर बोनी कपूर ने कहा कि हमने शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है। वह जो भी समय देंगे, हम पूरी तरह तैयार हैं। उसके बाद ही शिलान्यास किया जाएगा।

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का काम तेज, सर्वर हुआ एक्टिव, 900 कर्मियों ने क्यों दिया इस्तीफा?

कनाडा की ये कंपनी तैयार करेगी प्लान

यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ से जमीन का कब्जा पत्र मिलने के साथ ही इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण की दिशा में अहम पहल हुई है। फिल्म सिटी का पूरा डिजाइन कनाडा की कंपनी फोरेक ने किया है। यह वही कंपनी है जिसने यूनिवर्सल स्टूडियो और डिज्नीलैंड का डिजाइन तैयार किया है। इसका शिलान्यास और निर्माण मुख्यमंत्री की उपलब्धता पर किया जाएगा।

जानें, क्या होगी खासियत

यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनने जा रही है। पहला चरण 230 एकड़ और दूसरा चरण 670 एकड़ में बनाया जाएगा। फिल्म सिटी के दूसरे चरण में 250 एकड़ में ॐ बनाया जाएगा। यह ॐ का चिन्ह इतना बड़ा होगा कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा। फिल्म सिटी के निर्माण पर बोनी कपूर ने जानकारी देते हुए कहा कि इसका निर्माण विश्व स्तरीय होगा, जिसमें न केवल भारतीय बल्कि विदेशी फिल्म निर्माता भी जाकर फिल्में बना सकेंगे।

पटना ग्रीनफील्ड फोरलेन एक्सप्रेस-वे को मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य; इन 5 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

फिल्म सिटी की खासियत बताते हुए बोनी कपूर ने कहा कि स्टूडियो के अलावा यहां एक इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें फिल्म निर्माण के सभी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को अवसर और रोजगार मिलेगा। यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। फिल्म सिटी का निर्माण 3 साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है, अगर हम यहां फिल्म सिटी बनाने के बाद उत्तर प्रदेश का रंग नहीं खोज पाते हैं तो यह हमारी असफलता है। इसलिए फिल्मों में उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। बहुत से लोग वादे करके चले जाते हैं, लेकिन हम करके दिखाएंगे।