India News (इंडिया न्यूज), UP Gold price latest updates: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच सोने के आभूषणों को खरीदने वाले लोगों के लिए होली 2025 से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना 8,034 रुपये प्रति ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,763 प्रति ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,573 प्रति ग्राम है। सोने की कीमत में बढ़ोतरी के कई अहम कारण हैं, तो चलिए जानते हैं UP में सोने के दामों में क्या रेट होने वाले हैं…

प्रति ग्राम सोने की कीमत

आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,034 प्रति ग्राम है।

24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,763 प्रति ग्राम है।

18 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,573 प्रति ग्राम है।

UP में सोने के दामों में फिर से आई तेजी, गोल्ड 87 हजार के पार, ऐसे करें हॉलमार्क और शुद्धता की पहचान

एक मिस्ड कॉल से जानें कीमत

सोने के आभूषणों की खुदरा कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए ताजा कीमतें आपके फोन पर आ जाएगी। इसके अलावा लगातार अपडेट्स के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ख्याल

सोना खरीदते समय लोगों को गुणवत्ता का भी ख्याल रखना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क मार्क देखकर ही इसे खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) हॉलमार्क निर्धारित करता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के संचालन, नियमों और विनियमों के तहत काम करती है।

UP में सोना खरीदने का सुनहरा मौका, अचानक से गिरा गोल्ड प्राइस, जानें अपने शहरों के लेटेस्ट रेट

ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

आपको बता दें कि सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए ISO (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999 अंक, 23 कैरेट पर 958 अंक, 22 कैरेट पर 916 अंक, 21 कैरेट पर 875 अंक और 18 कैरेट पर 750 अंक अंकित होते हैं। ज्यादार सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं हो सकता और कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही शुद्ध माना जाता है।