India News (इंडिया न्यूज), UP Gold Rate Today: उत्तर प्रदेश में सोने के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखमे को मिल रहा हैं। 18 मार्च को सोने के दामों में गिरावट देखी गई थी, लेकिन आज फिर सोने की कीमत बढ़ गई है। आज सोने के दाम बढ़ गए हैं। अब अगर यूपी की लखनऊ की बात करें तो आज 22 कैरेट सोना 8,266 प्रति ग्राम रुपये है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 9,016 प्रति ग्राम है। 18 कैरेट सोने के दाम ₹6,763 प्रति ग्राम है।
जानें, UP में सोने के दाम
22 कैरेट 10 ग्राम: ₹82,660
18 कैरेट 10 ग्राम: ₹67,630
24 कैरेट 10 ग्राम: ₹90,160
सोने के दाम फिर से धड़ाम, ऐसे चेक करें लेटेस्ट प्राइस; हॉलमार्क और शुद्धता की पहचान
जानें, जिलों में सोने के दाम
अगर आप सोने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में आज सोने का प्राइस क्या है? राजधानी लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, नोएडा, मेरठ, झांसी, आगरा, अयोध्या, कानपुर, रामपुर और मथुरा में 22 कैरेट का सोना 82,660 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। 24 कैरेट सोने की कीमत 90,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 18 कैरेट सोने का दाम 67,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हॉलमार्क पर दें ध्यान
सोने खरीदते वक्त क्वॉलिटी पर भी ध्यान देने चाहिए। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी होती है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
सोने के दामों में फिर आई बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले ऐसे करें हॉलमार्क और शुद्धता की पहचान
ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए ISO (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज्यादा होता है, सोना उतना ही शुद्ध माना जाता है।