India News (इंडिया न्यूज) UP Government Employees: यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों की होली फीकी हो सकती है। यूपी में लाखों कर्मचारियों का फरवरी महीने का वेतन रोका जा सकता है। दरअसल, सरकारी कर्मचारियों को 28 फरवरी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया था। ऐसे में जिन कर्मचारियों ने अभी तक अपनी संपत्ति की जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दी है, उनका मार्च में मिलने वाला फरवरी महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।
पलायन को क्यों मजबूर हैं मजदूर…जानिए पलायन की क्या है बड़ी वजह?
पिछले साल भी 2.44 लाख सरकारी कर्मचारियों का रोका था वेतन
बता दें, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत योगी सरकार ने पिछले साल यानी वर्ष 2024 में भी अपने कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लिया था। तब यूपी सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को झटका देते हुए उनका वेतन रोक दिया था। उस समय 2.44 लाख कर्मचारी ऐसे थे, जिनका योगी सरकार ने वेतन रोका था।
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि 31 अगस्त तक अपनी चल और अचल संपत्ति घोषित करें। हालांकि 2.44 लाख कर्मचारी प्रशासन के आदेश का पालन करने में विफल रहे थे,इसलिए सरकार ने उनका वेतन रोक दिया था।
इधर भारत ने पाकिस्तान को हराया, उधर फैंस ने सोशल मीडिया पर ‘आईआईटीयन बाबा’ को कर दिया ट्रोल, बाद में भविष्यवाणी को लेकर मांगी माफी