India News (इंडिया न्यूज़),UP Government Employees: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के निर्देशों की अनदेखी करना कई सरकारी कर्मचारियों को भारी पड़ने वाला है। ये वो कर्मचारी हैं जिन्होंने कई बार सख्त निर्देश दिए जाने के बाद भी अभी तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। प्रदेश में अभी भी ऐसे डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारी बचे हैं। अब इन कर्मचारियों का वेतन रोकने की तैयारी चल रही है।
यूपी के सभी राज्य कर्मचारियों के लिए अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। अगर अब भी ये कर्मचारी दिसंबर 2025 तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं देते हैं तो मार्च महीने से उनका वेतन रोक दिया जाएगा।
यूपी में 17 फीसदी कर्मचारियों ने नहीं दी जानकारी
उत्तर प्रदेश में कुल 8,33,510 राज्य कर्मचारी हैं। यूपी सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत प्रदेश के सभी श्रेणी के राज्य कर्मचारियों को 15 फरवरी तक अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना था। लेकिन अब तक सिर्फ 6,89,826 कर्मचारियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। जो कुल कर्मचारियों का 83 फीसदी तक है, लेकिन 1,43,684 कर्मचारियों ने अभी तक मानव संपदा पोर्टल पर इसकी जानकारी नहीं दी है।
यूपी में इतनी बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारियों द्वारा अपनी संपत्ति का ब्योरा न दिए जाने पर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने नाराजगी जताई है। जिसके बाद सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि ऐसे सभी कर्मचारी 28 फरवरी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा दे दें, अन्यथा ऐसे कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन नहीं दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है।
महाशिवरात्रि पर रहेगी छुट्टी, UP में स्कूल-कॉलेज समेत सभी सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद