India News (इंडिया न्यूज), UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार नगर निकायों में रिक्त पड़े पदों को भरने की योजना बना रही है। प्रदेश के नगर विकास विभाग ने इस संबंध में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। कुल 1739 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 1120 पद सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे, जबकि 619 पदों पर पदोन्नति से नियुक्ति की जाएगी।

Indian Railway: हिमाचल में कोहरे का असर, ट्रेनों की होने लगी गति मंद

सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

इन रिक्त पदों में अधिकारी, राजस्व, अभियंत्रण, लिपिक, लेखा, ऑडिट, उद्यान, स्वास्थ्य और पशु कल्याण संबंधित पद शामिल हैं। सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है। इसके लिए उप्र लोक सेवा आयोग और राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। पहले चरण में पदोन्नति के लिए रिक्त पद भरे जाएंगे, इसके बाद सीधी भर्ती की प्रक्रिया आरंभ होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जैसे कि अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक अभियंता, सफाई निरीक्षक, लेखाकार, पशु चिकित्सा अधिकारी, और लिपिक समेत अन्य कई महत्वपूर्ण पद।

नगर विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार करना किया शुरू

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करें। नगर विकास विभाग ने इन पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया जल्द ही मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो जाए। इसके तहत योग्य उम्मीदवारों को नौकरी मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे नगर निकायों के कार्यों को बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

झांसी अग्निकांड पर आया बड़ा अपडेट, साज़िश या दुर्घटना? जाने क्या है जांच रिपोर्ट…