661 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
पदों का विवरण
- कुल पद: 661
- अनारक्षित श्रेणी: 321
- अनुसूचित जाति: 155
- अनुसूचित जनजाति: 14
- अन्य पिछड़ा वर्ग: 125
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 46
‘तुलसी माला मत पहनो, तिलक मिटा दो, भगवा उतार फेंको…’ Iskcon की बांग्लादेशी हिंदुओं को चेतावनी
आवेदन की शर्तें
1 जुलाई 2024 तक अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए। हिंदी आशुलेखन में 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टंकण में 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना आवश्यक है। डीओईएसीसी सोसाइटी द्वारा संचालित ट्रिपल सी पाठ्यक्रम या समान मान्यता प्राप्त कंप्यूटर पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।
भर्ती प्रक्रिया
अभ्यर्थियों की छंटनी वर्ष 2023 की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के स्कोर के आधार पर की जाएगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, और गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। हिंदी परिज्ञान और लेखन योग्यता (30 प्रश्न) , सामान्य बुद्धि (15 प्रश्न), सामान्य जानकारी (20 प्रश्न), कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी (15 प्रश्न), उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी (20 प्रश्न) पूछे जाएंगे। आवेदन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से कर सकते हैं।