India News (इंडिया न्यूज), UP News: दहेज में कार न मिलने पर ससुराल वाले बारात नहीं लाए। दुल्हन बारात आने का बेसब्री से इंतजार करती रही। 14 फरवरी को बारात गोंदी गांव आनी थी, लेकिन ससुराल वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।

परिजन जब आरोपियों से बात करने गए तो उनके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर हापुड़ देहात थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गोंदी गांव निवासी निजरत ने केस दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी भतीजी निशा की शादी मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के इनियातपुर राधना गांव निवासी जान मोहम्मद उर्फ ​​भूरे के साथ तय हुई थी। रिश्ते में जान मोहम्मद के परिवार के खालिद, बहन तबस्सुम, बहनोई तालिब को लड़के को 71000 रुपये, सोने की चेन व अंगूठी, सास को दो सोने व 5 चांदी के जेवर, सास व ननद को 5100-5100 रुपये तथा 21 लोगों को 2100-2100 रुपये नकद व कंबल दिए गए।

निकाह की तारीख 14 फरवरी 2025 तय हुई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी को उसे सामान स्त्रीधन लेकर लड़की की ससुराल जाना था। इसी बीच आरोपियों ने कहा कि सामान मत लाना, निकाह में स्विफ्ट कार देनी हो तो ही आना। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित जब 13 फरवरी को बिरादरी के लोगों के साथ राधना गया तो आरोपियों ने पीड़ित व उसके साथ आए लोगों के साथ गाली-गलौज की। दोबारा यहां आने पर जान से मारने की धमकी दी।

शादी में DJ के गाने पर नाचते- नाचते हो गया ये बड़ा कांड, मौके पर पहुंची पुलिस