India News (इंडिया न्यूज), UP News: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर देश के कई शहरों से प्रेमी जोड़ों के साथ बदसलूकी और धमकाने की घटनाएं सामने आई हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर पार्कों, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक जगहों पर घूम रहे प्रेमी जोड़ों को निशाना बनाया और उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
संस्कृति का पाठ पढ़ाने की कोशिश..
कई शहरों में संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने पार्कों और सार्वजनिक जगहों पर जाकर वहां मौजूद प्रेमी जोड़ों को धमकाया और उन्हें भारतीय संस्कृति का पाठ पढ़ाने की कोशिश की। कई जगहों पर वैलेंटाइन डे के मौके पर बजरंग दल के कथित कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन का पुतला फूंका और जोरदार नारे लगाकर प्रेमी जोड़ों को चेतावनी दी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कार्यकर्ताओं को प्रेमी जोड़ों के साथ बदसलूकी करते देखा जा सकता है। कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है और प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म..
कुछ मामलों में पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन आरोप है कि कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। देश में किसी भी वयस्क लड़के या लड़की को अपनी पसंद का जीवन साथी चुनने और उसके साथ सार्वजनिक स्थान पर समय बिताने का पूरा अधिकार है। हालांकि अश्लीलता फैलाने के खिलाफ कानून बनाए गए हैं। वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा… इन गुंडों को अच्छा सबक सिखाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा… किस अधिकार से ये लोगों को रोक रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा… इन लोगों को अच्छा सबक सिखाना चाहिए, इन्होंने डर फैला रखा है।