India News (इंडिया न्यूज़) UP Ambedkarnagar Mahotsav 2025: उत्तर प्रदेश के  अंबेडकर नगर में तीन दिवसीय विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 का 22 फरवरी यानी कल से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल करेंगे। इस बार महोत्सव पूरी तरह से आम जनता के लिए समर्पित रहेगा, इसलिए किसी भी तरह का कोई पास जारी नहीं किया जाएगा।

 भोजपुरी के जाने-माने कलाकार

तीन दिवसीय इस महोत्सव में हिंदी और भोजपुरी के जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे। पहले दिन बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह श्रोताओं का मन मोह लेंगे। 23 फरवरी को गायिका ममता शर्मा अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगी। इसी दिन आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. अनामिका जैन अंबर, शंभू शिखर, दमदार बनारसी और अभय निर्भीक अपनी रचनाओं से मन मोह लेंगे।

24 फरवरी को सूफी गायक अल्ताफ रजा

महोत्सव के अंतिम दिन 24 फरवरी को सूफी गायक अल्ताफ रजा और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी प्रस्तुति से समापन को यादगार बनाएंगे। मनोरंजन के साथ ही महोत्सव में डॉग शो और हेल्दी बेबी शो के विशेष कार्यक्रम भी होंगे। स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत महिला समूहों के उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सभी एसडीएम और सीओ अपने अधीनस्थों के साथ अलर्ट रहेंगे। स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दिया जाएगा।

दुनिया के इन 5 देशों में नहीं मिलेगा आपको एक भी भारतीय, वजह जानकर आपके भी उड़ डाएंगे होश, लिस्ट में Asia के इस देश का नाम भी है शामिल