India News UP (इंडिया न्यूज) Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्ष 2025 के भावी कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2025 अनेक ऐतिहासिक अवसरों के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

Netanyahu हीरो से बने ‘हैवान’…अपनों ने भी मोड़ा मुंह, हमास से अकेले कैसे लड़ेंगे इजरायली नेता?

आदिवासी गौरव और राष्ट्रीय एकता का वर्ष

वर्ष 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जाएगी और इसी वर्ष लौह पुरुष सरदार पटेल की भी 150वीं जयंती होगी। इसके अलावा यह वर्ष संविधान को अपनाने का अमृत महोत्सव मनाने का होगा। साथ ही लोकतंत्र पर ‘आपातकाल’ की 50वीं वर्षगांठ पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विशेष आयोजनों की योजना

संविधान का अमृत वर्ष 26 दिसंबर 2024 से शुरू होगा। इस अवसर पर लखनऊ समेत सभी सरकारी संस्थानों और स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली जाएगी। स्कूलों और कॉलेजों में निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए संसदीय कार्य विभाग नोडल विभाग होगा।

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर सीएम ने कहा?

महाकुंभ के दरम्यान एक विशेष ‘संविधान गैलरी’ बनाई जाएगी, जहां संविधान की प्रक्रिया और निर्माण को ऑडियो-विजुअल के जरिये दिखाया जाएगा। इसके अलावा भगवान बिरसा मुंडा और राज्य की आदिवासी संस्कृति पर केंद्रित एक गैलरी भी बनाई जाएगी। सीएम ने यह भी कहा कि अलावा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर विश्वविद्यालयों में अटल शोध पीठ और सुशासन पीठ की स्थापना की जाएगी। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रमों की योजना बनाई जाएगी। इन आयोजनों के लिए गृह विभाग नोडल विभाग होगा।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों पर आधारित निबंध, वाद-विवाद और संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।

आपातकाल के 50 वर्ष और लोकतंत्र की रक्षा

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर नई पीढ़ी को इसके प्रभावों से अवगत कराने के लिए विभिन्न प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। लोकतंत्र रक्षक दलों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सूचना विभाग कार्ययोजना बनाएगा। साथ सीएम ने वर्ष 2025 को अंत्योदय से सर्वोदय और राष्ट्रीय एकता को समर्पित करते हुए सुशासन की अवधारणा को साकार करने का आह्वान किया।

अभिनेता विक्रांत मैसी ने लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, देखें तस्वीर