इंडिया न्यूज, भदोही :
UP News : उत्तर प्रदेश के भदोही में लोगों की सूझ-बूझ से बैंक लुटते-लुटते बच गया। बताया जा रहा है कि भदोही जिले के महाराजगंज में एक बैंक में कुछ हथियारबंद डकैत घुस गए। जिन पर वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ी। बैंक में उपस्थित लोगों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ तो सर्तकता बरतते हुए बैंक का दरवाजा बंद कर दिया गया। वहीं किसी ने पुलिस को इसकी सूचना भी दे दी।
मोके पर पहुंची पुलिस (UP News)
जब पुलिस पहुंची तो हथियारबंद युवक बैंक के अंदर ही मौजूद थे। जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस अपने साथ ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह प्रतिदिन की तरह बैंक तय समय से खुला और लोगों का आना जाना शुरू हो गया। बैंक कर्मी अपने काम में व्यस्त थे तो वहीं लोग अपना काम करवाने के लिए बैंक में इंतजार कर रहे थे। कुछ ही देर बाद हथियारों से लेस बदमाश वहां पहुंच गए। (UP News)
वहां मौजूद लोगो की नजर उनके हथियारों पर पड़ी तो लोगों को किसी अप्रिय घटना का संदेह हुआ। जिसके बाद किसी ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद औराई थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक में सर्तक्तापूर्वक प्रवेश किया और वहां हथियार से लेस बदमाशों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बदमाशों को लेकर थाने ले गए और उनसे पूछताछ की जा रही है। (UP News)
Also Read : UP Election 2022 : चुनाव से पहले दीवाली पर उत्तर प्रदेश वासियों को राहत देने के मूड में योगी सरकार
Also Read : Aryan Case तीसरे दिन जमानत पर सुनवाई, आज मिलगी जेल या हो पाएगी आर्यन की रिहाई
Also Read : Kiran Gosavi Arrested : आर्यन खान ड्रग केस में किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार
Connect With Us : Twitter Facebook