India News (इंडिया न्यूज), UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक अजीब और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां खेत से दो गांठ लहसुन की तोड़ने पर एक वृद्ध की हत्या कर दी। शैतान सिंह पर ऐसा शैतान सवार हुआ है कि उसने वृद्ध की लाठी से पीट-पीटकर जान ले ली। शमसाबाद थाना क्षेत्र के छिछौनापुर गांव निवासी वृद्ध हरीराम का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पिछले गुरुवार को गांव के दबंग शैतान सिंह के खेत से लहसुन की दो गांठें तोड़ ली थीं।

लहसुन की दो कलियां तोड़ते ही दबंग शैतान सिंह के अंदर का शैतान जाग उठा। उसने वृद्ध हरिराम को लाठियों से जमकर मारा, जिसके बाद दबंग शैतान सिंह की पिटाई से वृद्ध हरिराम घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया।

ये भी पढ़ें:- Manish Tewari News: BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच आई कांग्रेस नेता मनीष तिवारी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

इस वजह से हुई वृद्ध की मौत

दबंग की पिटाई से वृद्ध को अंदरूनी चोटें आईं। लिहाजा इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है। आखिर लहसुन के दो टुकड़ों ने एक बुजुर्ग की जान ले ली।

मृतक के पुत्र राम सिंह ने बताया कि मेरे पिता हरी राम ने गांव के ही शैतान सिंह के खेत से लहसुन की दो गांठ तोड़ ली थी। इसे लेकर शैतान सिंह ने उसे लाठियों से इतना पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि घटना शमसाबाद थाना क्षेत्र के छिछौनापुर गांव की है। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश में आज होगा खेला? BJP में शामिल होंगे  कमलनाथ और उनके बेटे!