India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, नौशेरा के एक मकान में धमाका हो गया है। धमाका इतना बड़ा था कि आस-पास के कई मकान गिर गए। अब तक हादसे में पांच की मौत हो गई है। एक तीन साल की मासूम और उसका डेढ़ साल का भाई इस घटना के शिकार हो गए। 6 लोगो का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अब तक 5 की मौत
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की शिकोहाबाद के एक गांव में घर में लोगों ने पटाखों का स्टॉक कर रखा था। जिसमे अचानक से धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था की आस-पास के माकन की छत गिर गई। इसके कारण घरो में रहा रहे लोग मलबे में डाब गए हुए और अब तक 5 की मौत भी होगी है।
मलबे में और लोगो के दावे होने की आशंका
आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की शिकोहाबाद एक घर में पटाखे रखे हुए थे और वहां धमाका हो गया। धमाके की वजा से पास के एक घर की छत गिर गई। पुलिस ने अब तक मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला है, 6 लोगों का अस्पताल में इलाज भी चल रहा है और 5 लोगों की मौत हो गई है। बचाव अभियान जारी है कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हुए है। पुलिस प्रशासन की सारी टीम काम में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक और सीएमओ अधिकारी भी घटना पर मौजूद है उन सभी के देखरेख में काम जारी है।
आईजी और पुलिस मामले की जांच में जुटे
आईजी कुमार बोले कि ऐसी बड़ी आबादी वाले इलाके में किसी भी तरह के पटाखा गोदाम की अनुमति देना वर्जित है। इस बड़ी आबादी वाले इलाके में यह गोदाम कैसे चल रहा था, इसकी जानकारी जमा करके मामले में निश्चित कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी बोले कि एसडीआरएफ की टीम भी जल्द ही मौके पर पहुंचेगी, और राहत और बचाव का काम शरू किया जायेगा।
CM Yogi: CM योगी ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, कहा- दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता..