India News (इंडिया न्यूज़),UP News: अचानक कुछ  लोग अपने ही घर  से भागने लगे लेकिन, ऐसा क्या हुआ की लोगों को अपना ही घर छोड़ना पड़ा। बस यहीं कहते रहे हें भगवान हमे बचा लों, ऐसा इन लोगों के साथ क्या हुआ की ये लोग घर छोड़कर भागने  लगे। इतना  ही नहीं जो कोई भी घर के अंदर गया वो सभी हैरान हो गए। चलिए जानते  हैं क्या है पूरा मामला

यूपी के रामपुर में एक घर में सांपों का जखीरा मिला है। जब इसकी सूचना वन विभाग को मिली और टीम मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। घर में एक-दो नहीं बल्कि 10 सांप मौजूद थे, जिनमें से दो खतरनाक संदिग्ध कोबरा और आठ रैट स्नेक थे। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी सांपों को रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घर पिछले कुछ समय से खाली पड़ा था।

सांपों ने यहां अपना घर बना लिया

इसी वजह से सांपों ने यहां अपना घर बना लिया था। खासकर बारिश के मौसम में अक्सर सांप सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों में घुस आते हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है। रामपुर के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) प्रणव जैन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व साजन बहादुर सिंह कर रहे थे। घर के अंदर 10 सांप मिले, जिनमें से दो बेहद जहरीले कोबरा थे और बाकी आठ रैट स्नेक थे, जो जहरीले नहीं होते। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। अब सांपों को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि भारत में मुख्य रूप से चार प्रकार के जहरीले सांप हैं- कोबरा, करैत, रसेल वाइपर और सॉ स्केल्ड वाइपर। हालांकि देश में पाए जाने वाले ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते, लेकिन कोबरा बेहद खतरनाक होता है और इससे खुद को बचाना जरूरी है।

सांप मिलने से पूरे गांव में हड़कंप

घर के अंदर सांप मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों में डर का माहौल है, लेकिन वन विभाग ने स्थानीय लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारी ने कहा कि अगर किसी को भी अपने घर में या आसपास सांप दिखाई दे तो बिना देर किए वन विभाग को सूचना दें, ताकि उनका उचित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।