India News UP(इंडिया न्यूज़),UP News: जनपद आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जहां बगल में सोए हुए एक विकलांग और घर के परिजनों को इसकी भनक भी नहीं लग पाई। सुबह जब घर वाले जगे तब उन्हें घटना की जानकारी हो पाई। गांव के कुछ लोगों ने रात में गोली चलने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच व कार्रवाई में जुटी है।

रात में गोली चलने की आई थी आवाज

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान उम्र 50 वर्ष की बीती देर रात घर के बरामदें में लेटे हुए की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। गोली कनपटी में लगी है। बगल में सोए एक विकलांग व्यक्ति और घर में सोए परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। वहीं गांव के लोगों के अनुसार रात में गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। सुबह जब परिवार के लोग घर से बाहर निकले तब उन्हें घटना की जानकारी हो पाई।

Bihar Flood: बाढ़ के कहर से 4 जिलों में टूटे तटबंध! जानें मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा

परिवार में मचा कोहराम

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजन चुनावीं रंजिश में हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं। इस घटना को लेकर एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस को आज सूचना मिलने पर तत्काल अहरौला की पुलिस, पीआरबी, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम समेत सीओ बुढ़नपुर और स्वयं मैं भी पहुंचा। मौके पर लोगों से जानकारी ली गई, वहीं डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टिया जानकारी मिली कि वर्तमान प्रधान की इनकी चुनावी रंजिश थी, दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी रंजिश को लेकर हत्या की गई है। सभी तथ्यों की जानकारी की जा रही, जो भी तथ्य प्रकाश में आ जायेगा उस अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

UP Government Job Vacancy: यूपी के 31 जिलों में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई?