India News (इंडिया न्यूज), UP News: इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते… प्यार के खातिर लोग हद से गुजर जाते हैं… प्यार और जंग में सब जायज… दिल आया परी पर तो गधी क्या है जैसे डायलॉग तो आप लोगों ने अक्सर सुने होंगे ही।

UP में आया प्यार का अनोखा मामला

लेकिन, क्या आप लोग जानते हैं कि किसी लड़की ने दूसरी लड़की की खातिर अपना जेंडर ही बदलवा लिया। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आया है। प्यार का यह अनोखा मामला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

अरबो का खजाना लगा हाथ! खुदाई में मिले सोने के नाखून, ताबीज, जीभ जैसा बहुत कुछ…इतना बेशकीमती है सामान कि बेचते ही हो जाएंगे मालामाल

जानें क्या है पूरा मामला

यूपी के कन्नौज में रहने वाली एक लड़की को एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से प्यार हो गया। दोनों का प्यार इस मुकाम पर आ गया कि दोनों ने सात जन्म तक साथ रहने का फैसला ले लिया। मगर जब दोनों के सेम जेंडर को लेकर बाधा आई तो एक ने अपना जेंडर बदलवाने का फैसला लिया।

दोनों ने लिए 7 फेरे

जेंडर बदलवाने के बाद दोनों ने शादी कर ली और इस खुशी में दोनों के परिवार ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। परिवार की मौजूदगी में दोनों बड़े ही धूमधाम से शादी की। दोनों ने शादी के दौरान सभी रीति रिवाज और रसमों को निभाया। यह अनोखा विवाह कन्नौज के सरायमीरा स्थित देविन टोला मोहल्ले में संपन्न हुआ।

Meerut News: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में बड़ा हादसा, कई महिलाएं गिरीं, चीख पुकार मची, 4 घायल

परिजनों ने किया था शादी का विरोध

खबरों से मिली जानकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की मुलाकात 2020 में ब्यूटी पार्लर में हुई थी। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए। दोनों के प्यार की चर्चा गांव भर में होने लगी। लेकिन, जब परिजनों को इस बार की जनकारी मिली तो दोनों के परिजनों ने इसका विरोध किया। मगर दोनों पर परिजनों की किसी भी बात का कोई असर नहीं हुआ। बता दें कि सर्राफा कारोबारी को बचपन से ही लड़का बनने का बेहद शौक था। वह हमेशा लड़कों की तरह तैयार होकर रहती थी।

जेंडर चेंज करवाने में आया लाखों का खर्चा

आपको बता दें कि प्यार की खातिर लड़की ने अपना जेंडर बदलवाने का फैसला लिया। डॉक्टर ने इस सर्जरी के में 7.5 लाख रुपये का खर्चा बताया, जिसके बाद उसने जेंडर बदलने का बड़ा फैसला लिया। इसके बाद दोनों ने 25 नवंबर को 7 फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। शादी की वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है।