India News (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को अभूतपूर्व उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस सफलता से 140 करोड़ देशवासी गौरवान्वित हैं। दक्षिणी पोल पर पहली बार किसी देश ने कदम रखा है, इसरो के वैज्ञानिकों की जितनी प्रसंशा की जाए कम है।
भारत की कीर्ति बढ़ी है
वैश्विक पटल पर भारत की कीर्ति बढ़ी है, दूसरे देश हतप्रभ हैं। उन्होंने लगातार सहयोग को लेकर प्रधानमंत्री की भी सराहना की। कहा कि आज विकासशील देश भी मोदी की प्रसंशा कर रहे हैं। वहीं हिमाचल में बारिस से तबाही, नुकसान को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल में महीने भर में जितनी बरसात होनी चाहिए, वह महज कुछ दिनों में काफी रेशियो में हुई।
सरकार पीड़ितों की मदद कर रही है
हिमाचल में कच्चे पहाड़ हैं, जिसके चलते आपदा से बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। पूरे तालमेल और संवेदनशीलता से सरकार पीड़ितों की मदद कर रही है, लोग भी एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े-
- लेखकों ने अपनी पुस्तकों पर की चर्चा, संजय बारू ने कहा- दिल्ली में दरबारी बदलते है दरबार नहीं
- छात्रा पर गुलदार का हमला, हाथ और पैरों में दाँत और नाख़ून के गहरे निशान