India News (इंडिया न्यूज),UP News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के रुख को स्पष्ट कर दिया है। अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि सपा आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन करेगी और उसके साथ मंच भी साझा करेगी। उन्होंने कहा कि सपा का समर्थन उसी पार्टी को होगा, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने में सक्षम है।

कांग्रेस पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में उसका संगठन मजबूत नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस भाजपा को हराने की स्थिति में नहीं है। उनके इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि सपा कांग्रेस का साथ नहीं देगी।

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को मिली बड़ी राहत, रेप केस में मिली थी उम्रकैद की सजा

इंडिया अलायंस में दरार के संकेत

अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस को इंडिया अलायंस से बाहर करने की मांग कर रही है। इससे पहले भी संकेत मिल रहे थे कि सपा और कांग्रेस के बीच दिल्ली चुनाव को लेकर सहमति नहीं बन पाएगी। हालांकि, अब अखिलेश यादव ने खुद यह ऐलान कर तस्वीर साफ कर दी है। अखिलेश यादव का यह फैसला आगामी दिल्ली चुनाव में सपा की रणनीति को लेकर एक बड़ा संकेत है। उनका यह कदम विपक्षी दलों के बीच आपसी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को मिली बड़ी राहत, रेप केस में मिली थी उम्रकैद की सजा