India News (इंडिया न्यूज), UP News: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले में रात के अंधेरे में एक बाघ गांव में घुस गया। जिसके बाद बाघ ने अपनी पूरी रात गांव की एक दिवार पर लेटते हुए गुजारी। इस दौरान गांव में रहने वाले लोगों को अपनी पूरी रात बाघ के भय में रहकर काटनी पड़ी।
वहीं दिन निकलने के बाद भी बाघ दिवार से हटने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस दौरान इस जानवर की झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि बाद में वन अधिकारियों द्वारा बाघ को बचाया गया।
वन विभाग पर गुस्साएं गांव के लोग
बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में जुटी थी। करीब 12 घंटे के बाद उसे ट्रैंकुलाइज कर सफलतापूर्वक बचा लिया गया। लेकिन बाघ के आसपास लोगों का इस तरह जमा होना खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि बाघ किसी गांव में घुसा हो। पीलीभीत के गांवों में बाघ लगातार दस्तक दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। डरे हुए ग्रामीण वन विभाग से नाराज हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उनकी लापरवाही के कारण बाघ गांव में घुस सकता है। पीलीभीत एक बाघ अभ्यारण्य है, और जिले में बाघ के हमलों में चार महीने में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
Also Read…
- MV Chem Pluto: लाल सागर में ड्रोन से हमले के बाद मुंबई पहुंचा भारतीय जहाज, अधिकारियों ने कही ये बात
- Neel Nanda Passes Away: 32 साल की उम्र मे कॉमेडियन नील नंदा का निधन, कुछ ही देर पहले मनाया…
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी भारतीय न्याय संहिता के तीनों बिलों को मंजूरी