UP में 30 हजार पुलिस भर्ती की बौछार! CM Yogi ने किया बड़ा ऐलान; महिलाओं को मिलेगा लाभ
UP Police Bharti
India News (इंडिया न्यूज़),UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही प्रदेश में 30 हजार पुलिस भर्तियां की जाएंगी। यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका ऐलान किया है। सीएम योगी ने ऐलान किया कि जल्द ही पुलिस में 30 हजार नई भर्तियां की जाएंगी।
सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला
मुख्यमंत्री ने यह बात यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कही। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला और समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जब पुलिस प्रदेश के गुंडों पर नकेल कस रही है तो सपा को यह बुरा लग रहा है। हर व्यक्ति जानता है कि कानून के राज से किसको चिढ़ है। उन्होंने कहा कि मैं आपकी परेशानी समझ सकता हूं लेकिन, आज हर कोई प्रदेश की कानून व्यवस्था की बात कर रहा है। यूपी पुलिस में 30 हजार पदों पर होगी भर्ती यूपी पुलिस में भर्ती को लेकर सीएम योगी ने ऐलान किया कि जल्द ही पुलिस में
30 हजार नई भर्तियां की जाएंगी
फिलहाल 60,200 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा रही है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर पलटवार करते हुए कहा कि आप तीर्थयात्री बनकर देश में कहीं भी घूम लीजिए, आपको सम्मान मिलेगा और लोग यूपी की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा करेंगे। आप संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठे महापुरुषों के प्रति आपका क्या नजरिया है? सपा के सोशल मीडिया हैंडल को देखकर ही सभ्य समाज का कोई भी व्यक्ति शर्म महसूस कर सकता है। जो लोग खुद मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे कहते हैं कि यह महाकुंभ वीआईपी हो गया है।