India News (इंडिया न्यूज),UP politics: बस्ती जिले की हरैया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अजय सिंह ने गैर हिंदू समुदाय को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुगल काल में देश के हिंदुओं ने तलवार के डर से इस्लाम धर्म अपना लिया था। मुसलमानों की उत्पत्ति पर सवाल उठाते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि औरंगजेब इतना क्रूर शासक था कि उसने भारत की संस्कृति और विरासत को नुकसान पहुंचाया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत त्रिभाषा सूत्र लागू, नई शिक्षा नीति के तहत 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों को पढ़ना होगा एक ‘अतिरिक्त अनिवार्य विषय’

तलवार के डर से हिंदुओं को मुसलमान बनाया गया!

आज भारत में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं, क्योंकि यहां के मुसलमान इराक, ईरान और अरब के मुसलमान नहीं हैं, बल्कि भारत में रहने वाले सभी मुसलमान वो मुसलमान हैं जिन्होंने मुगल काल में औरंगजेब की तलवार के डर से इस्लाम धर्म अपना लिया था।

दूसरी ओर, वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में पूछे जाने पर भाजपा विधायक अजय सिंह ने कहा है कि ‘मोदी सरकार इतिहास रचने जा रही है। वह देश की संपत्तियों पर कब्जा करने वाली वक्फ संस्था के नियमों को बदल देगी, जिससे सरकार को कई लाख एकड़ जमीन मिलेगी और उस पर गरीबों के लिए अस्पताल और आवास बनाए जाएंगे। इसलिए अब वक्फ कानून को कोई नहीं रोक पाएगा और मोदी सरकार इस कानून में संशोधन कर इतिहास बदल देगी।’

आने वाले समय में औरंगजेब की कब्र नहीं दिखेगी- विधायक

दरअसल, विधायक अजय सिंह छावड़ा फिल्म के बहाने आम लोगों को औरंगजेब के क्रूर इतिहास के बारे में बताने बस्ती जिले के एक सिनेमा हॉल में पहुंचे थे, जहां आम लोगों के लिए 2 दिनों तक मुफ्त में फिल्म देखने की व्यवस्था की गई है। विधायक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कराकर यह फिल्म देख सकता है, ताकि वह यह भी जान सके कि मुगल काल में औरंगजेब ने किस तरह अपने पिता और भाइयों को अपनी क्रूरता का शिकार बनाया था। विधायक अजय सिंह ने कहा कि आने वाले समय में औरंगजेब की कब्र भारत में नहीं दिखेगी, क्योंकि मोदी सरकार भी इस दिशा में प्रयास कर रही है।

पहले न्यूजीलैंड ने बुरी तरह पीटा, फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मिली सजा, शर्मसार हो गया मुल्क